जनता के विश्वास पर उतरूंगा खरा : शिवपूजन
हरिहरगंज, पलामू : झारखंड विधानसभा सभा के पर्यटन विकास समिति के अध्यक्ष सह स्थानीय विधायक कुशवाहा शिव
हरिहरगंज, पलामू : झारखंड विधानसभा सभा के पर्यटन विकास समिति के अध्यक्ष सह स्थानीय विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता रविवार को शहर के अररूआखुर्द स्थित बसपा प्रखंड कार्यालय का उदघाटन फीता काटकर किया। मौके पर उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से लैस इस कार्यालय से हमेशा से जनता से जुड़े रहने का प्रयास है। इससे क्षेत्र की समस्याओं का निष्पादन त्वरित गति से होगा। कहा कि जनता ने जिस उम्मीद व विश्वास के साथ उन्हें विधानसभा में भेजा है उस पर खरा उतरेंगे। उन्होंने होली पर्व शांति व सदभावपूर्ण वातावरण में मनाने की लोगों से अपील की। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने उन्हें सुल्तानी, दुबटिया, ढाब, चपरवार में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। सेमरवार गांव में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए। मौके पर बसपा प्रखंड अध्यक्ष इरफान शाही, मौलाना इफ्तेखार अहमद नूरी, प्रमुख सीताराम पासवान, उपप्रमुख कृष्णा प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद यादव, प्रदीप मेहता, लखन यादव, जितेंद्र मेहता, इमरान खां, बबलू समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।