Move to Jagran APP

सफल जीवन के लिए शिव को बनाएं गुरु : विदेश

लेस्लीगंज, पलामू : स्थानीय मवि परिसर में विराट शिव गुरू महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरू

By Edited By: Published: Sun, 01 Mar 2015 10:49 PM (IST)Updated: Sun, 01 Mar 2015 10:49 PM (IST)
सफल जीवन के लिए शिव को बनाएं गुरु : विदेश

लेस्लीगंज, पलामू : स्थानीय मवि परिसर में विराट शिव गुरू महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत जग-जग हो महादेव के उद्घोष के साथ हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पांकी विधायक विदेश सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सफल जीवन के लिए शिव को अपना गुरू बनाएं। शिव को गुरू बनाकर हमने भी जीवन में कई सफलता पाई है। इसका जीता जागता उदाहरण दो माह माह पूर्व हुए विस चुनाव है। हमने शिव को गुरू बनाया। उनका ध्यान किया और हमें आशीर्वाद प्राप्त हुआ। शिव गुरू परिचर्चा सिर्फ पांकी विस क्षेत्र मे नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में होता है। हम सभी शिव गुरू भाई व गुरू बहना को चर्चा को और तेजी से आगे बढ़ाना होगा। कारण धरती पर जितने पाप व भ्रष्टाचार हैं यदि महादेव की दैविक शक्ति नहीं हो तो धरती नष्ट होने में समय नहीं लगेगा।

loksabha election banner

शिव गुरू भाई धनंजय ने कहा कि शिष्यों में अचेतनक्रिया को जागृत करना आध्यात्मिक गुरू का काम है। जिसके जागरण के बाद इंसान व भगवान का संबंध एक हो जाता है। वर्तमान समय की धारा पर ऐसे आध्यात्मिक गुरू नहीं के बराबर हैं। आइए ऐसी भ्रामक परिस्थितियों में शिव को अपना गुरू जानकर शिष्य भाव अर्पित कर शिव शिष्य होने की दिशा में अग्रसर हों।

कार्यक्रम में शिव शिष्य धनंजय ने पांकी विधायक विदेश सिंह को शॉल देकर सम्मानित किया। वहीं चंदवा, बालूमाथ, लातेहार, पांकी, गढ़वा आदि कई जगह से आए शिव शिष्य ने भजन व शिव चर्चा के माध्यम से शिव गुरू का संदेश दिया। कार्यक्रम में नंदकिशोर सिंह, अनुज सिंह, रवींद्र तिवारी, मदन तिवारी, मनीष यादव, सुरेंद्र शुक्ला, रामप्रकाश तिवारी, सुनील कुशवाहा, मुकेश यादव, राकेश, मनोज, कमलदेव, गोविंद, विजय, रोहित, गुरू बहना शीला, प्रतिमा, देवंती, कमला समेत काफी संख्या में लोग शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.