ओलंपियाड परीक्षा में कैंब्रिज के विद्यार्थियों ने मारी बाजी
मेदिनीनगर : अंतराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित मैथेमैटिक्स ओलंपियाड परीक्षा में स्थानीय कैंब्रिज स्कूल के
मेदिनीनगर : अंतराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित मैथेमैटिक्स ओलंपियाड परीक्षा में स्थानीय कैंब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने बाजी मारी है। इसमे स्कूल के अष्टम वर्ग के छात्र सतीश कुमार सिंह को 159वां स्थान मिला है। वर्ग चार की छात्रा काजल कुमारी को 182वां स्थान प्राप्त हुआ है। इसके अलावा छात्र राहुल सिंह, ससिमत ककुर, पूजा तिवारी, काजल कुमारी, आकृति कुमारी, ज्ञानदीप, पूजा गिरि, कार्तिक, निधि, प्रियांशु, सोनल, भलेन कुजुर व आयुष्मान को स्वर्ण पदक के लिए चूना गया है। बच्चों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यालय के निदेशक शियाचरण सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त की है। इस सफलता के पीछे उन्होंने विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों के मेहनत को बताया है। विद्यालय के प्राचार्य नंद किशोर भारती ने कहा कि इस विद्यालय के छात्र-छात्राएं ओलंपियाड की परीक्षा में गत तीन वर्षो से सफलता का परचम लहराते रहे हैं। इस परीक्षा में बच्चों को शामिल करने के लिए विद्यालय परिवार उनमे रूचि नहीं जगाती है। बल्कि विज्ञान एवं गणित में उन्हें बेहतर तैयारी कराई जाती है। जिसका बेहतर परिणाम बच्चे देते रहे हैं।