प्रखंड मैदान का हो रहा है समतलीकरण
हुसैनाबाद, पलामू : हुसैनाबाद व हैदरनगर प्रखंड कार्यालय के मैदान में बाल समागम कार्यक्त्रम के तहत खेल
हुसैनाबाद, पलामू : हुसैनाबाद व हैदरनगर प्रखंड कार्यालय के मैदान में बाल समागम कार्यक्त्रम के तहत खेल कूद प्रतियोगिता 22 व 23 जनवरी को आयोजित की जाएगी। इस आशय की जानकारी हैदरनगर के बीडीओ विजय वर्मा ने दी। कहा कि जोर शोर से प्रखंड मैदान की मरम्मत का कार्य हो रहा हैं। श्री वर्मा ने बताया कि बीआरसी काफी अलग गाव में है। वहा खेल कूद प्रतियोगिता कराने में काफ परेशानी होती है। प्रतियोगिता के वक्त बच्चे भी काफ होते हैं। इन्ही सारी समस्याओं को देखकर प्रखंड कार्यालय के मैदान में बाल समागम कार्यक्रम आयोजित कराया जाएगा। बीडीओ ने बताया कि प्रतियोगिता में स्थान लाने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। बाल समागम के कार्यक्त्रम को सफल बनाने में सीआरपी बेलाल अहमद सिद्दीकी, प्रमोद कुमार सिंह, बीआरसी के लेखा पदाधिकारी विनय कुमार सिंह समेत दर्जनों शिक्षक लगे हैं।