बच्चों ने चलाया स्वच्छता अभियान
सगालीम, पलामू : स्वच्छ भारत अभियान के तहत शनिवार को पांकी प्रखंड के हुरलौंग प्राथमिक विद्यालय में सफ
By Edited By: Published: Sat, 20 Dec 2014 10:37 PM (IST)Updated: Sat, 20 Dec 2014 10:37 PM (IST)
सगालीम, पलामू : स्वच्छ भारत अभियान के तहत शनिवार को पांकी प्रखंड के हुरलौंग प्राथमिक विद्यालय में सफाई अभियान चलाया गया। इसमें शिक्षक व बच्चों ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई की। साथ ही चौक-चौराहों पर झाड़ू लगाया। मौके पर प्रधानाध्यापक नरेश राम ने कहा जीवन में सफाई का महत्वपूर्ण स्थान है। सफाई बीमारियों से निजात दिलाता है। समाज के हर वर्ग को सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। बच्चों को खाने से पहले व बाद में अच्छी तरह हाथों को धोना चाहिए। घर के आसपास सफाई पर ध्यान देना चाहिए। स्कूल के इस अभियान में रंजू कुमारी, सरिता कुमारी, रितू कुमार, दीपिका कुमारी, अभय कुमार समेत कई बच्चे सफाई अभियान में शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें