ठंड से विधवा की मौत के बाद हंगामा
सगालीम, पलामू : पांकी प्रखंड के करिवा पत्थर गांव की 50 वर्षीया विधवा शिशो कुंअर की मौत शुक्रवार की स
सगालीम, पलामू : पांकी प्रखंड के करिवा पत्थर गांव की 50 वर्षीया विधवा शिशो कुंअर की मौत शुक्रवार की सुबह ठंड लगने से हो गई। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने पंचायत सेवक भोला मिस्त्री के गांव पहुंचने पर जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना था कि अब तक सरकारी कंबल का वितरण नहीं किया गया है। इससे गरीबों को परेशानी हो रही है। सूचना पाकर मुखिया नंदेव बैठा मौके पर पहुंचे व मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता दी। विरोध जताने वालों में परवतिया कुंअर, पारो कुंअर, कन्हाई भुईयां, तपेश्वरी कुंअर, धनपतिया देवी आदि हैं। इधर पंचायत सेवक भोला मिस्त्री ने बताया कि पंचायत में कंबल वितरण का कार्य हो रहा है। 60 वर्ष से ऊपर व पेंशनधारियों को कंबल वितरण में प्राथमिकता देनी है।