जागरूक होकर उठाएं योजनाओं का लाभ
पंडवा, पलामू : लोहड़ा पंचायत सचिवालय परिसर में गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रीति सिन्हा ने असह
पंडवा, पलामू : लोहड़ा पंचायत सचिवालय परिसर में गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रीति सिन्हा ने असहायों के बीच कंबल वितरण किया। उन्होंने कहा कि सरकार कई योजनाएं चला रही है। जिसका लाभ जागरूकता से मिल पाएगी। उन्होंने समाज के प्रबुद्ध नागरिकों से असहायों को सहयोग करने की अपील की। मंगलवार को छेछौरी मझिगाव, बुधवार को मुरमा, पतरा, गुरुवार को पंडवा व लोहड़ा पंचायत के असहायों के बीच 900 कंबल वितरण किया गया। मौके पर जीपीएम उमाशकर सिंह, बड़ा बाबू राजकिशोर सिंह, नाजीर देवेंद्र शुक्ला, बीपीओ स्वीटी सिन्हा, गिरेंद्र मिश्रा आदि मौजूद थे।
बॉक्स
गाड़ीखास व कजरी में कंबल वितरण आज
पंडवा, पलामू : गाड़ीखास व कजरी पंचायत सचिवालय में शुक्रवार को कंबल वितरण किया जाएगा। कंबल वितरण प्रखंड विकास पदाधिकारी की उपस्थिति में बाटे जाएंगे।