रजडेरवा उमवि के बच्चों ने की क्षेत्र की सफाई
सतबरवा, पलामू : उत्क्रमित मध्य विद्यालय रजडेरवा में विद्यार्थियों व शिक्षकों ने गुरुवार को विद्यालय
सतबरवा, पलामू : उत्क्रमित मध्य विद्यालय रजडेरवा में विद्यार्थियों व शिक्षकों ने गुरुवार को विद्यालय में सफ ाई अभियान चलाकर विद्यालय के आसपास में क्षेत्रों की सफ ाई की। विद्यालय के प्रधानाध्यापिका सविता देवी ने कहा कि आज हर क्षेत्र में
सफ ाई अभियान चलाया जा रहा है। इससे लोग बीमारियों से दूर रहे सकेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब साफ-सफ ाई के लिए हाथ में झाड़ू उठ लिया तो हम क्यों इसमें पीछे रहें। उन्होंने छात्रों को नारा दिया कि बीमारियों को दूर भगाना है, आसपास में सफ ाई अभियान चलाना है। इस अभियान में शिक्षक रंजीत मेहता, शिवानी देवी समेत दर्जनों बच्चे शामिल थे। बच्चों ने कहा कि स्वच्छता अभियान को हर क्षेत्र में प्रभावी बनाना है। वे अपने घरों व आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाएंगे।