आरडीडीई ने पढ़ाया बच्चों को पाठ
मेदिनीनगर : स्थानीय गिरिवर इंटर स्तरीय विद्यालय में पलामू के आरडीडीइ खगेंद्र कुमार ने दसवीं व 12 वीं
मेदिनीनगर : स्थानीय गिरिवर इंटर स्तरीय विद्यालय में पलामू के आरडीडीइ खगेंद्र कुमार ने दसवीं व 12 वीं की संचालित विशेष कक्षा का मुआयना किया। उन्होंने वर्ग 12 वीं के विद्यार्थियों को भौतिकी विज्ञान के गुरूत्वाकर्षण विषय का पाठ पढ़ाया। उन्हे विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराई। प्रश्न करने पर पता चला कि 12 वीं के बच्चों को उक्त विषय की विशेष जानकारी नहीं है। 10वीं कक्षा में पाया गया कि बच्चों को झारखंड अधिविद्य परिषद के आधार पर प्रश्नोत्तर कराया जा रहा है। क्लास नौवीं के छात्रों में देखा गया कि वे आठवीं की पाठय पुस्तक की जानकारी तो दे रहे हैं पर नवीं कक्षा की किताबी ज्ञान नहीं है। आरडीडीई ने बताया कि इससे स्पष्ट है कि बच्चों को नवीं कक्षा में ठीक से नहीं पढ़ाया गया है। बताया कि प्रार्चाय काफी मेहनत कर रहे हैं पर सहयोगी शिक्षकों की भूमिका संतोषजनक नहीं है।