Move to Jagran APP

ठिठुर रहे गरीब, गोदाम का शोभा बढ़ा रहा कंबल

मेदिनीनगर : मौसम के बदलते मिजाज के साथ कनकनी भी बढ़ गई है। ऐसे में सड़कों किनारे झुग्गी झोपड़ी या रेलव

By Edited By: Published: Mon, 15 Dec 2014 10:36 PM (IST)Updated: Mon, 15 Dec 2014 10:36 PM (IST)
ठिठुर रहे गरीब, गोदाम का शोभा बढ़ा रहा कंबल

मेदिनीनगर : मौसम के बदलते मिजाज के साथ कनकनी भी बढ़ गई है। ऐसे में सड़कों किनारे झुग्गी झोपड़ी या रेलवे स्टेशन परिसर में जिदंगी गुजर-बसर कर रहे लोगों के लिए यह मौसम मुसीबत बनकर खड़ी हो गई है। ठंड से बचने के लिए लोगों के तन पर ऊनी वस्त्र नहीं हैं। रात गुजारने के लिए कंबल मयस्सर नहीं है। लोग कंबल के आस में प्रशासन पर टकटकी लगाए बैठे हैं। इधर नगर परिषद के गोदाम में हजारों कंबल पिछले 10 दिनों से गोदाम का शोभा बढ़ा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में कंबल का वितरण शुरू भी कर दिया गया है। बावजूद नगर परिषद ने अब तक शहरी इलाकों में कंबल बांटने की शायद जरूरत ही नहीं समझी। शायद यही कारण है कि निर्देश के बावजूद अब तक कंबल वितरण का कार्य शुरू नहीं हो सका है। जानकारी के अनुसार कई पार्षद संबंधित वार्ड के गरीब व असहाय लोगों की सूची नगर परिषद को सौंप चुके हैं। पूछने पर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अरूण कुमार भारती ने कहा कि कंबल बांटने की इजाजत मिल गई है। हर वार्ड से सूची मंगाई गई है। पहले चरण में सभी वार्ड को एक-एक सौ कंबल दिया जाएगा। बाद में जरूरत महसूस करने पर और कंबल का वितरण होगा।

loksabha election banner

-मंगलवार से कंबल वितरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। जनप्रतिनिधि कंबल नहीं बांटेंगे। नगर परिषद के कर्मियों का इसकी जिम्मेवारी दी गई है। हर वार्ड में एक-एक सौ कंबल बांटा जाएगा।

अरूण कुमार भारती, कार्यपालक पदाधिकारी, मेदिनीनगर।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.