बारिश से ठिठुरा पलामू,घरों में दुबके लोग
मेदिनीनगर : बरसात में पानी के लिए तरसे पलामू को अब ठंड में बारिश ठिठुरा रही है। पिछले तीन-चार दिनों
मेदिनीनगर : बरसात में पानी के लिए तरसे पलामू को अब ठंड में बारिश ठिठुरा रही है। पिछले तीन-चार दिनों से आसमान में बादल छाये थे, वे सोमवार को बरस पड़े। जिले में कही भारी तो कहीं हल्की बारिश हुई। बारिश से बढ़ी ठंड से अधिकतर लोग घरों में दुबके रहे। सोमवार की शाम होते ही मेदिनीनगर शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। रूक-रूककर हल्की-फुल्की बारिश व बूंदाबांदी होती रही। पूरे दिन सूर्य भगवान ने जिले वासियों को दर्शन नहीं दिया। जिले में 11.6 मिमी बारिश रिकार्ड किया गया। इधर बारिश होने से ठंडक में इजाफा हुआ है। लोग गर्म कपड़ों, स्वेटरों आदि से ठंडक से निजात पाते दिखे। बारिश को ले सड़कें करीब-करीब सुनी रही। शहर में छुट्टी सा माहौल दिखा। सोमवार का अधिकतम तापमान 18.4 व न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री रिकार्ड किया गया।
बाक्स: अगले 24 घंटों में बादल छंट जाएंगे। इसके बाद तापमान में गिरावट आएगी। ठंड बढ़ेगी। शीतलहरी की संभावना भी है।
सुधांशु कुमार, वैज्ञानिक सहायक, मौसम विभाग, मेदिनीनगर
बारिश से रबी को होगा लाभ
मेदिनीनगर : पलामू में सोमवार को हुई हल्की बारिश से रबी फसल पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। चन, गेहूं, मसुर आदि की फसल को लाभ मिलेगा। सब्जी पर भी पानी का प्रभाव अच्छा होगा। उक्त जानकारी कृषि वैज्ञानिक प्रमोद कुमार ने दी। कहा कि यदि तापमान में लगातार गिरावट आता रहा फसल तो पाला मारने की आशंका है। किसान ऐसी स्थिति में आलू की फसल पर मेनकोजेब दवा का प्रयोग कर सकते हैं। इधर बारिश को लेकर किसानों में भी उत्साह आई है।