Move to Jagran APP

झारखंड में भ्रष्टाचारियों का बोलबाला : मायावती

हुसैनाबाद, पलामू : उतरप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सह बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा कि कें

By Edited By: Published: Sun, 23 Nov 2014 11:43 PM (IST)Updated: Sun, 23 Nov 2014 11:43 PM (IST)
झारखंड में भ्रष्टाचारियों का बोलबाला : मायावती

हुसैनाबाद, पलामू : उतरप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सह बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा कि केंद्र व राज्य में भ्रष्ट्राचारियों का बोलबाला रहा है। यहा के गरीब-गुरबा को लूटने का काम किया गया है। एक गरीब का बिना रिश्वत दिए कार्य नही किया जाता है। कुछ गिने चुने पूंजी पतियों को केंद्र सरकार अपना वर्चस्व बनाकर संचालित करना चाह रही है पर उनकी तमन्ना यहा की जनता पूरी नही होने देगी। वह यहां एक चुनावी सभा को संबोधित कर रही थीं।

loksabha election banner

उन्होंने सर्वजन हिताए सर्वजन सुखाए के माध्यम से बेहतर सरकार देने का आहवान किया। आरोप मढ़ा कि केंद्र सरकार आरक्षण को मंद गति से खत्म करने का प्रयास कर रही है। कहा, अलग राज्य गठन के बाद यहा के लोगों को विकास की आस जगी थी। पर विकास के बदले यहा की सरकारों ने 14 वर्ष में लूट कर अपना विकास किया। उन्होने विधानसभा में दादागीरी खत्म करने के लिए बसपा प्रत्याशी शिवपूजन कुशवाहा को जिताने का आहवान किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.