बिहार की तरह झारखंड के गरीबों को मिलेगा हक : मांझी
जेएनएन,पाटन/पंडवा/नौडीहा, पलाम : बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने शनिवार को यहां कहा कि बिहार
जेएनएन,पाटन/पंडवा/नौडीहा, पलाम : बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने शनिवार को यहां कहा कि बिहार में गरीबों को हक दिलाया गया है उसी प्रकार झारखंड में भी गरीबों को हक मिलेगा। उन्होंने इस चुनाव को पूंजिपतियों व गरीबों के बीच का चुनाव बताया। कहा, राज्य में भाजपा की सरकार बनी तो समाज में द्वेष फैलेगा। उक्त बातें बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम माझी ने पाटन हाई स्कूल व नौडीहा बाजार बगीचा मैदान में जदयू की चुनावी सभा में कही।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में झूठे वादे करने वाली भाजपा का काला धन कहा गया। काला धन के नाम पर 465 लोगों की सूची पेश की तो पता चला कि 5-6 को छोड़ खाता में पैसा है ही नहीं। निकाली गई राशि भाजपाइयों की थी। इसलिए खुलासा होने से पहले ही काला को उजला बना दिया। कहा, भाजपा की सोच दोरंगी है। जदयू विकास की राजनीति करती है। भाजपा मोदी के नाम पर भटकी तो उन्होंने साथ छोड़ दिया। छतरपुर से जदयू प्रत्याशी सुधा को जीताने की अपील की।
राज्यसभा सदस्य गुलाम रसूल बलियावी ने भाजपा उम्मीदवार को दलबदलू कहा तो बिना नाम बताए ही कहा कि पूर्व के एक नेता ने पलामू का नाम बदनाम कर दिया। सभा को पंचायती राज मंत्री विनोद कुमार यादव, अतरी विधायक कृष्णानंद यादव, कुटुंबा विधायक ललन कुमार भुइयां, एमएलसी अनुज कुमार सिंह, धुरैया विधायक मनीष चौधरी, अभय सिंह, पूर्व विधायक विजय माझी, पारस सिंह, मुश्ताक अहमद व प्रत्याशी सुधा चौधरी ने भी संबोधित किया।
-----------