मनमानी शुल्क वसूली का अभाविप ने किया विरोध
छतरपुर : स्थानीय गुलाबचंद प्रसाद अग्रवाल इंटर कॉलेज में शनिवार को अभाविप ने इंटर परीक्षा फार्म में म
छतरपुर : स्थानीय गुलाबचंद प्रसाद अग्रवाल इंटर कॉलेज में शनिवार को अभाविप ने इंटर परीक्षा फार्म में मनमानी शुल्क वसूली का विरोध किया। विद्यार्थियों ने प्राचार्य के पास अधिक शुल्क वसूली पर जमकर बवाल काटा। मालूम हो कि इंटर परीक्षा फ ार्म का शुल्क 680 रुपये है। कई प्रकार की व्यवस्था के नाम पर दो हजार 480 रुपये वसूले जा रहे हैं। पूर्व में कॉलेज प्रबंधक से अभाविप ने वार्ता की थी। इसमें उन्होंने आश्वासन दिया गया था कि शासकीय निकाय की बैठक में शुल्क कम करने की बात होगी।
बाक्स:
अधिक शुल्क लिए जाने की जानकारी नहीं है। शुल्क अधिक लिया जा रहा है तो प्राथमिकी दर्ज होगी। : रंजीत कुमार लाल, अध्यक्ष सह एसडीओ, छतरपुर, पलामू।
----
कॉलेज में कम शुल्क लिए जाने का निर्देश है। : सत्यदेव अग्रवाल, प्रबंधक
अधिक शुल्क लिए जाने की कोई जानकारी नहीं है। : जयंत कुमार सिंह, प्राचार्य