मेडिकल कॉलेज पर घिरे त्रिपाठी
मेदिनीनगर : डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी कृष्णानंद त्रिपाठी को शुक्रवार को सुदना
मेदिनीनगर : डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी कृष्णानंद त्रिपाठी को शुक्रवार को सुदना वासियों ने पलामू में मेडिकल कॉलेज की स्थापना में हो रही देरी पर सवाल पूछा। श्री त्रिपाठी ने कहा कि पलामू प्रमंडल में राष्ट्रीय स्तर का मेडिकल कॉलेज व सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पीटल का निर्माण कराया जा रहा है। इससे प्रमंडल के लोगों को विभिन्न प्रकार के असाध्य बीमारियों की चिकित्सा के लिए बाहर नहीं जाना पडे़गा। इसके अलावा उन्होंने पलामू प्रमंडल में राष्ट्रीय स्तर के शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना, औद्योगिकरण, सिंचाई योजनाओं का जाल बिछाना, सभी के लिए स्वच्छ पेयजल, ग्रामीण सड़कों का नवनिर्माण, सौर उर्जा व वायु उर्जा के द्वारा पलामू का विकास तथा नवयुवकों को रोजगार के साधन उपलब्ध कराने की अपनी योजना का खुलासा किया।