चुनाव - पांच बूथ होंगे आदर्श मतदान केंद्र
संसू,चैनपुर, पलामू : प्रखंड के पांच मतदान केंद्रों को आदर्श मतदान केंद्र घोषित किया गया है। इसमें के
By Edited By: Published: Thu, 20 Nov 2014 06:53 PM (IST)Updated: Thu, 20 Nov 2014 06:53 PM (IST)
संसू,चैनपुर, पलामू : प्रखंड के पांच मतदान केंद्रों को आदर्श मतदान केंद्र घोषित किया गया है। इसमें केंद्र संख्या 282 लादी मवि, 183, 184 क्रमश: चैनपुर बुनियादी विद्यालय उत्तरी व दक्षिणी भाग, 137 मवि भड़गावां चट्टीपार उत्तरी भाग व 298 मवि विद्यालय भडगावं चट्टीपार दक्षिणी भाग शामिल हैं। इन मतदान केंद्रों पर टेंट कुर्सी व पेयजल की समुचित व्यवस्था होगी। इस बाबत सहायक निर्वाची पदाधिकारी मनोज कुमार तिवारी ने चैनपुर सीडीपीओ को पत्र लिखकर सेविका सहायिकाओं को प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें