जागो वोटर.. सहियाओं ने की मतदान करने की अपील
पाकी, पलामू : प्रखंड क्षेत्र के नौडीहा, मंगलपुर व सोरठ गाव में सहिया साथियों ने सोमवार को मतदाता जाग
By Edited By: Published: Mon, 17 Nov 2014 06:33 PM (IST)Updated: Mon, 17 Nov 2014 06:33 PM (IST)
पाकी, पलामू : प्रखंड क्षेत्र के नौडीहा, मंगलपुर व सोरठ गाव में सहिया साथियों ने सोमवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली। सहिया साथियों ने न नशे से न नोट से किस्मत बदलेगी वोट से, वोट देने जाएंगे- किस्मत अपनी बनाएंगे, मत देना जरूरी है आदि नारे लगाए। साथ ही, मतदाताओं से अपील की कि वे 25 नवंबर को मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। मतदान लोकतंत्र की जान है। रैली का नेतृत्व पंस सदस्या उर्मिला देवी, डीआरपी शबनम आरा आदि ने किया। मौके पर शोभा देवी, विद्यावती देवी, आशा देवी, प्रतिमा देवी, पुष्पा देवी, उर्मिला देवी, कौशल्या देवी, गायत्री देवी, कबूतरी देवी, सुचिता देवी समेत कई सहिया उपस्थित थीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें