छठ पर्व में महंगाई पर आस्था भारी
मेदिनीनगर,पलामू : लोक आस्था के महा पर्व छठ की खरीददारी से बाजार गुलजार है। महंगाई पर आस्था भारी पड़
मेदिनीनगर,पलामू : लोक आस्था के महा पर्व छठ की खरीददारी से बाजार गुलजार है। महंगाई पर आस्था भारी पड़ रही है। बाजार क्षेत्र के चप्पे-चप्पे पर छठ सामाग्री समेत फल व अन्य सामग्री की दूकानें सजा गई हैं। यहां देर शाम तक खरीदारी हो रही है। इस महान पर्व को ले छठ व्रतियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। पिछले वर्ष की तुलना इस वर्ष छठ व्रतियों की संख्या अधिक बताई जा रही है। इससे कारोबारी खासे उत्साह में हैं। भीड़ को देखते हुए छठ समाग्री की आवक बढ़ा दी गई है।
बाक्स..छठ पूजन सामग्रियों के बाजार भाव
सेब : 70 से 100 रु. किलो
केला : 20 से 30 रु. दर्जन
संतरा : 50 से 60 रु. किलो
आनार : 70 से 80 रु. किलो
नारियल : 20 रु. जोड़ा
शरीफा : 10 रु. जोड़ा
सिंघाड़ा : 50 रु. किलो
बादाम : 50 रु. किलो
कंदा : 20 रु. किलो
सकरकंद : 20 रु. किलो
सूथनी : 40 रु. किलो
कोहड़ा : 40 रु. किलो
अनानास : 120 रु. किलो
बैर : 40 रु. किलो
पत्ता हल्दी : रु. किलो
छुहाड़ा : 120 रु. किलो
किशमिश : 200 रु. किलो
मखाना : 300 रु. किलो
सौंफ : 400 रु. किलो
जायफल : 02 रु. प्रति पीस