Move to Jagran APP

नहाय-खाय के साथ छठ पर्व शुरू

मेदिनीनगर, पलामू : लोक आस्था का महान पर्व छठ सोमवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। पहले दिन व्रतिय

By Edited By: Published: Mon, 27 Oct 2014 11:08 PM (IST)Updated: Mon, 27 Oct 2014 11:08 PM (IST)
नहाय-खाय के साथ छठ पर्व शुरू

मेदिनीनगर, पलामू : लोक आस्था का महान पर्व छठ सोमवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। पहले दिन व्रतियों ने नदी व अन्य पवित्र स्थानों पर स्नान के बाद भगवान भाष्कर को जलार्पण किया। इसके बाद नेम निष्ठा के साथ स्वच्छतापूर्वक अरवा चावल का भात कद्दू की सब्जी बनाकर भोजन ग्रहण किया। इसी के साथ चारदिवसीय महापर्व शुरू हो गया। मंगलवार को छठ व्रती घाट जगाएंगे। जबकि बुधवार को अस्ताचलगामी व गुरूवार को उदीयमान सूर्य के अ‌र्घ्य के साथ महापर्व का पारण हो जाएगा। इधर छठ कोले घाटों की साफ-सफाई का काम जोरों पर है। शहरी क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख घाटों की साफ-सफाई के साथ सजाने-संवारने का काम जोरों पर है। इस कार्य में नगर पर्षद समेत विभिन्न स्वयंसेवी संगठन के लोग लगे हुए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी छठ पर्व को ले विशेष उत्साह देखा जा रहा है। छोटे-बड़े वाहनों पर लदकर लोग बाजार आते-जाते देखे जा रहे हैं। व्रतियों के परिजन आम की लकड़ी व छठ पूजा संबंधित सामग्री खरीदने में जुट गए हैं। इधर, छठ गीतों के गुंजायमान होने से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। पूजा को ले मन्नत मांगने वाली व्रती समेत अन्य व्रती कई जगहों पर भिक्षाटन करते देखी गई।

loksabha election banner

बाक्स..बाजारों में चहल पहल बढ़ी

फोटो: 27 डालपी 07

कैप्सन : मार्ग नियंत्रण करती पुलिस

मेदिनीनगर : छठ महापर्व को ले इधर दो दिनों से शहर में भीड़ बढ़ गई है। हर चौक-चौराहे पर जाम लग रहा है। इसे नियंत्रित करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। इधर पुलिस ने बाजार में बाइक सवारों की भीड़ बढ़ने के कारण बाजार पहुंचने वाले सड़कों के मुख्य छोर पर बेरिकेटिंग कर दिया था। ट्रैफिक इंचार्ज स्वयं यातायात व्यवस्था बनाने में जुटे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.