Move to Jagran APP

लेखनी-कठिनीहस्त चित्रगुप्त नमोऽस्तुते..

मेदिनीनगर : मासीभाजनसंयुक्तश्चरसि त्वं महीतले। लेखनी-कठिनीहस्त चित्रगुप्त नमोऽस्तु ते। चित्रगुप्त!

By Edited By: Published: Sun, 26 Oct 2014 12:51 AM (IST)Updated: Sun, 26 Oct 2014 12:51 AM (IST)
लेखनी-कठिनीहस्त चित्रगुप्त नमोऽस्तुते..

मेदिनीनगर : मासीभाजनसंयुक्तश्चरसि त्वं महीतले। लेखनी-कठिनीहस्त चित्रगुप्त नमोऽस्तु ते। चित्रगुप्त! नमस्तुभ्यं लेखकाक्षरदायक कायस्थ जातिमासाद्य चित्रगुप्त! नमोऽस्तुते श्लोक के साथ शनिवार को जिले में चित्रगुप्त पूजा पूरे हर्षोल्लास व श्रद्धाभाव से मनाया गया। इस अवसर पर कायस्थों ने अपने आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त की भक्ति भाव से आराधना की व कलम-दवात की पूजा की। तथा पूरे वर्ष का लेखा-जोखा भगवान को समर्पित किया। कायस्थों ने अपने-अपने घरों में भी भगवान चित्रगुप्त की पूजा की। नावाटोली स्थित चित्रगुप्त मंदिर में सार्वजनिक चित्रगुप्त पूजा समिति के तत्वावधान में भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा की गई। मौके पर कायस्थों ने भगवान से प्रार्थना की कि हे भगवन हमारी लेखनी में इतनी शक्ति भर दो कि हम अपनी लेखनी से ऐसा सुंदर समाज की रचना कर दें जहां समस्त मानव जाति भेदभाव ऊंच नीच, गरीब अमीर के बंधन से मुक्त हो जाय। बाद में खेल कूद प्रतियोगिता भी आयोजित किया गया। पूजा को लेकर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।

loksabha election banner

मौके पर गोपाल कृष्ण वर्मा व नवीन चंद्र कुमार, पुजारी मुकेश कुमार दूबे, संजय शंकर अंबष्ट, सुनील कुमार सहाय, अशोक कुमार सिन्हा, शरद कुमार, अंजली कुमार, ज्ञान कुमार, अविनाश कुमार, पावस कुमार, नवीन शरण, प्रशांत कुमार, विशाल कुमार, धर्मेद्र कुमार, सुनील कुमार, अमित कुमार सहाय, विवेक कुमार, विनित कुमार, अभिषेक जौरिहार सहित कई चित्रांश आदि उपस्थित थे।

दूसरी ओर स्थानीय दुर्गा मंडप में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा व पलामू सार्वजनिक श्री चित्रगुप्त पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में भगवान चित्रगुप्त की पूजा की गई। मौके पर चित्रगुप्त समेत उनके वंशजों की प्रतिमा स्थापित की गई थी। मंडप में कायस्थों ने श्रद्धाभाव से भगवान चित्रगुप्त की पूजा की। इस अवसर पर भगवान के दरबार को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। मौके पर अभाकाम के जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार श्रीवास्तव, पूजा समिति के अध्यक्ष स्नेह रंजन, कमल किशोर, सुबोध प्रसाद, संजय शरण, शरद शरण, रविकुमार, प्रसून, सुशांत, कपिल, मुकेश, तेजेन समेत कई चित्रांश उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.