छठ व मुहर्रम मनाने का निर्णय
मोहम्मदगंज, पलामू : मोहम्मदगंज थाना परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक हुई। इसमें छठ व मुहर्रम
By Edited By: Published: Sun, 26 Oct 2014 12:49 AM (IST)Updated: Sun, 26 Oct 2014 12:49 AM (IST)
मोहम्मदगंज, पलामू : मोहम्मदगंज थाना परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक हुई। इसमें छठ व मुहर्रम सौहार्द के साथ मनाने का संकल्प लिया गया। इसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी भुवनेश्वर कुंअर ने की। इसमें श्री कुंअर ने सभी से दोनों पर्व शांतिपूर्ण मनाने की बात कही। बैठक में एएसआई तुलसी सिंह, एसएन बानरा, मोहम्मदगंज पंचायत की मुखिया इंदू देवी, पंसस संतोष रजवार, सरयूलाल अग्रवाल, भजनिया के चंदन प्रसाद समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें