शिवपूजन के साथ हो रहा अन्याय सहन नहीं
मोहम्मदगंज, पलामू : कुशवाहा शिवपूजन मेहता की गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार को कादलकुर्मी गांव में
मोहम्मदगंज, पलामू : कुशवाहा शिवपूजन मेहता की गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार को कादलकुर्मी गांव में जनाक्रोश सभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता फुलेंद्र कुमार रही व संचालन हरिनंदन मेहता ने किया। सभा में श्री मेहता ने कहा कि हुसैनाबाद के पूर्व व वर्तमान प्रतिनिधि ने पुलिस प्रशासन के साथ सांठ गांठ कर फर्जी मुकदमा दायर करवाया व कुशवाहा शिवपूजन को जेल भिजवा दिया। यह पूरी तरह अन्याय है। पूरे क्षेत्र में बसपा के बढ़ते जनाधार को देखते हुए ऐसा किया गया है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि आगामी चुनाव में लोगों को मुंह की खानी पड़ेगी। यहां से बसपा उम्मीदवार कुशवाहा शिवपूजन मेहता को जीत के साथ-साथ न्याय मिलेगा। सभा में अजय भारती, विजय कुशवाहा, डा. रामजी मेहता, रामदेव मेहता, मुखिया अयोध्या यादव, रामकुमार मेहता, कविलास मेहता समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।