दीपावली में जगमग रहा सदर प्रखंड
मेदिनीनगर : दीपावली पर्व सदर प्रखंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सदर प्रखंड के रेड़मा, बारालोटा,
By Edited By: Published: Fri, 24 Oct 2014 10:59 PM (IST)Updated: Fri, 24 Oct 2014 10:59 PM (IST)
मेदिनीनगर : दीपावली पर्व सदर प्रखंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सदर प्रखंड के रेड़मा, बारालोटा, जोड़, सिंगरा, सूदना, पोलपोल, चियांकी, सुआ, रजवाडीह, जमुने, लहलहे आदि क्षेत्रों में लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित किया। मौके पर बच्चों ने पटाखा छोड़ा व मिठाइयां बांटी। शाम होते ही बच्चे फुलझरी व बम लेकर मकान की छत पर चढ़ गए व दीपावली का आनंद लिया। इस अवसर पर मंत्री केएन त्रिपाठी ने कई गांव में जाकर लोगों को दीपावली की बधाई दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें