लक्ष्मी पूजा की रही धूम
सगालीम, पलामू : लक्ष्मी पूजा का पर्व कई स्थानों पर धूमधाम से मनाया गया। सगालीम बाजार परिसर लक्ष्मी प
By Edited By: Published: Fri, 24 Oct 2014 10:32 PM (IST)Updated: Fri, 24 Oct 2014 10:32 PM (IST)
सगालीम, पलामू : लक्ष्मी पूजा का पर्व कई स्थानों पर धूमधाम से मनाया गया। सगालीम बाजार परिसर लक्ष्मी पूजा के अवसर पर नाटक मंचन का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन सगालीम पंचायत के मुखिया नंददेव बैठा ने किया। इस अवसर पर मुखिया ने कलाकारों को सम्मानित किया। कार्यक्रम अनिल ठाकुर, रंजीत कुमार, अखिलेश कुमार, अमित यादव, योगेंद्र साव, उमाकांत राम, मनोहर प्रजापति, श्याम किशोर ठाकुर, अजय शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इधर प्रखंड के आसेहार, तेतराई, लोहरसी, महुगावां फरटिया समेत कई जगहों पर लक्ष्मी पूजा की धूम रही।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें