बैठक से अनुपस्थित अधिकारियों का कटा वेतन
मेदिनीनगर : सदर प्रखंड पंचायत समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख नीरा देवी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई।
मेदिनीनगर : सदर प्रखंड पंचायत समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख नीरा देवी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई। इसमें अधिकांश विभाग के अधिकारी अनुपस्थित थे। इस पर पंचायत समिति सदस्यों ने आक्रोश व्यक्त किया। सदस्यों की मांग पर अनुपस्थित अधिकारियों के एक दिन का वेतन काटने का निर्णय लिया गया। बैठक में सदस्यों ने चेतावनी दी कि आगे से बैठक में विभागीय अधिकारियों के नहीं आने पर पंसस बैठक का बहिष्कार करेंगे। सदस्यों ने कहा कि अधिकारियों के नहीं रहने से बैठक का कोई औचित्य नहीं रहता है। क्योंकि बैठक में कोई चर्चा नहीं होती है। बैठक में सभी पंचायत में योजना का चयन किया गया। इसमें पीसीसी व नाली निर्माण आदि शामिल है। बैठक में उपप्रमुख रीमा देवी, बीडीओ जुल्फिकार अंसारी, पंसस नवीन प्रसाद, विनोद पाठक, योगेद्र पासवान, नान्हू विश्वकर्मा, उपाध्याय सिंह, किरण देवी, गणेश पाल, बसंती देवी, जनसेवक सुनील कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे।