Move to Jagran APP

राज्य में अकेले दम पर चुनाव लडे़गी भाजपा

हुसैनाबाद, पलामू : भाजपा का हुसैनाबाद विसस्तरीय सम्मेलन में कार्यकर्ताओं का सैलाब उमड़ पड़ा। पार्टी क

By Edited By: Published: Mon, 20 Oct 2014 01:18 AM (IST)Updated: Mon, 20 Oct 2014 01:18 AM (IST)
राज्य में अकेले दम पर चुनाव लडे़गी भाजपा

हुसैनाबाद, पलामू : भाजपा का हुसैनाबाद विसस्तरीय सम्मेलन में कार्यकर्ताओं का सैलाब उमड़ पड़ा। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राय ने दीप प्रज्जवलित कर व डा. श्यामा प्रसाद एवं पंडित दीन दयाल के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्त्रम की शुरुआत की।

loksabha election banner

कार्यक्त्रम का संचालन विस प्रभारी शिवधारी राम ने किया। मौके पर माला पहना कर सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्त्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राय ने कहा कि नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व को देश स्वीकार कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज दो राज्यों के परिणाम ने भी यह साबित कर दिया है। श्री राय ने कहा कि झारखंड में भ्रष्टाचार चरम पर है। सरकार का गठन ही भ्रष्टाचार के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य का सर्वांगीण विकास के लिए आगामी विधानसभा चुनाव में जनता ने भाजपा को लाने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि झारखंड में भाजपा अकेले दम पर चुनाव लडे़गी। यहा किसी दल के साथ गठबंधन का प्रश्न ही नहीं उठता। उन्होंने अनुमंडल मैदान में खचाखच भरे कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह बता रहा है कि राज्य में भाजपा की सरकार में हुसैनाबाद के भी एक विधायक जरुर होंगे। सासद बीडी राम ने भी भरोसा दिलाया कि जिस तरह कार्यकर्ताओं ने उन्हें सासद बनाया है, उसी प्रकार विस चुनाव में भी अपना जनप्रतिनिधि राची भेजने का कार्य करेंगे। चतरा के सासद सुनील सिंह ने कहा कि देश के चप्पे चप्पे में भाजपा की लहर नहीं आधी चल रही है। जिप उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने कहा कि हुसैनाबाद ही नहीं पलामू की आठ सीटें इसबार भाजपा की झोली में जायेगी। ज्योतिरीश्वर सिंह ने कहा कि उन्होंने लगातार क्षेत्र का दौरा किया है। इस चुनाव में हुसैनाबाद में भाजपा का ही परचम लहरायेगा। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सिंह के अलावा ललन सिंह,प्रभात कुमार सिंह उर्फ मुन्नु सिंह, परशुराम ओझा, प्रेम सिंह, विधान सभा प्रभारी षिवधारी राम, प्रेमतोश सिंह, रामप्रवेष सिंह, पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंषी, विपिन बिहारी सिंह, कामेष्वर कुषवाहा, विरेंद्र कुमार सिंह समेत बडी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.