केंद्रीय कृषि मंत्री का पलामू आगमन कल
मेदिनीनगर : केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह एक दिवसीय दौरे पर मंगलवार को यहां आ रहे हैं। वे स्थान
By Edited By: Published: Mon, 20 Oct 2014 01:17 AM (IST)Updated: Mon, 20 Oct 2014 01:17 AM (IST)
मेदिनीनगर : केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह एक दिवसीय दौरे पर मंगलवार को यहां आ रहे हैं। वे स्थानीय शिवाजी मैदान में आयोजित डालटनगंज विधानसभा के बूथस्तरीय सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। इसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. रवींद्र राय विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। भाजपा के पलामू जिलाध्यक्ष मनोज सिंह ने कार्यकर्ताओं को ससमय पहुंचकर निश्शुल्क पंजीयन कराने को कहा है। कार्यक्रम स्थल समेत पूरे शहर को भाजपा के झंडे से पाटा जा रहा है। अतिथियों के स्वागत के लिए शहर में कई जगहों पर तोरण द्वारा लगाए जाएंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें