डा. उर्मिला अध्यक्ष व डा होरो बनी वीमेंस विंग की सचिव
मेदिनीनगर : आईएमए वीमेंस डाक्टर्स विंग की पलामू इकाई का गठन शनिवार को किया गया। स्थानीय अस्पताल चौक
मेदिनीनगर : आईएमए वीमेंस डाक्टर्स विंग की पलामू इकाई का गठन शनिवार को किया गया। स्थानीय अस्पताल चौक स्थित आइएमए हाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। डा.उर्मिला श्रीवास्तव को अध्यक्ष व डा एसएस होरो को पलामू इकाई का सचिव चुना गया। वीमेंस डाक्टर्स विंग की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष डा.भारती कश्यप ने चयन पदाधिकारियों की घोषणा की। पलामू इकाई को सबल बनाने का आग्रह किया। बताया गया कि राष्ट्रीय आइएमए के संविधान में 1995 में वीमेन डाक्टर्स विंग का सृजन किया गया था। झारखंड में इस विंग को बल प्रदान करने के लिए डा भारती कश्यप को सात सितंबर 2014 को अध्यक्ष जैसा महत्वपूर्ण पद सौंपा गया है। मौके पर मौजूद डा भारती कश्यप ने कहा कि दूर-दराज के इलाकों में कार्य कर रही महिला चिकित्सकों की परेशानी को दूर करना उनकी प्राथमिकता है। कहा कि राज्य के सभी जिलों की वीमेन डाक्टर्स से मिलकर मिलकर झारखंड वीमेन डाक्टर्स विंग सभी जिलों में सर्वाइकल कैंसर के लिए जागरूकता अभियान चलाएगी। बताया कि किसी भी अन्य देश की तुलना में भारत में सर्वाइकल कैंसर से महिलाओं की ज्यादा मौत हो जाती है। भारत में हर साल 72 हजार महिलाओं की मौत केवल सर्वाइकल कैंसर से होती है। इससे 18 से 45 वर्ष के बीच की महिलाएं प्रभावित होती हैं। मौके पर आइएमए के प्रदेश उपाध्यक्ष डा अजय कुमार सिंह, पलामू जिला सचिव डा अवधेश कुमार समेत डा डा मीरा झा, डा अमिता कुमारी, डा नीलम होरो, डा अर्चना तिवारी, डा उषा किरण सिंह, डा गरिमा सागर, डा शशि सिंह समेत बड़ी संख्या में चिकित्सक मौजूद थे।