इटको मवि में चला सफाई अभियान
चैनपुर, पलामू : प्रखंड के इटको उमवि में शुक्रवार को सफाई अभियान चलाया गया। इसमें विद्यालय के शिक्षक
By Edited By: Published: Sat, 18 Oct 2014 01:14 AM (IST)Updated: Sat, 18 Oct 2014 01:14 AM (IST)
चैनपुर, पलामू : प्रखंड के इटको उमवि में शुक्रवार को सफाई अभियान चलाया गया। इसमें विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिका समेत बच्चों ने भाग लिया। सभी ने मिलकर विद्यालय परिसर की साफ-सफाई की। मौके पर वरीय शिक्षिका नन्हेसरी लड़का ने कहा कि मानव जीवन में साफ-सफाई का बहुत महत्व है। सामूहिक प्रयास से ही संपूर्ण स्वच्छता लाया जा सकता है। शिक्षक गजेंद्र तिवारी ने कहा कि घर आंगन के साथ-साथ विद्यालय आदि सार्वजनिक स्थलों की सफाई जरूरी है। स्वच्छ तन मन से ही स्वच्छ समाज बनाया जा सकता है। उन्होंने बच्चों को स्वच्छ कपड़े पहनने व स्वच्छ रहने की बात कही। सफाई अभियान में छात्र कृपा भुइयां, मुकेश चौधरी, शिवम, अरूण, छात्रा चंपा कुमारी, सविता कुमारी आदि शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें