मेगा आई कैंप आज
मेदिनीनगर : स्थानीय टाउन हॉल में शनिवार को दिन के 12 बजे से मेगा आई कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस संब
By Edited By: Published: Sat, 18 Oct 2014 01:14 AM (IST)Updated: Sat, 18 Oct 2014 01:14 AM (IST)
मेदिनीनगर : स्थानीय टाउन हॉल में शनिवार को दिन के 12 बजे से मेगा आई कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में कश्यप मेमोरियल आई अस्पताल रांची की संस्थापक निदेशक डॉ. कश्यप भारती ने बताया कि इसमें 500 बच्चों को चश्मा दिया जाएगा। जनवरी व मार्च में 17 बच्चों के 33 आंखों का आपरेशन किया गया था। साथ ही 200 बुजुर्गो का मोतियाबिंद ऑपरेशन किया गया था। सभी को चश्मा दिया जाएगा। इसके बाद आइएमए हॉल में झारखंड वीमेंस डाक्टर एसोसिएशन की पलामू ईकाई गठित की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें