आश्रित को मिला पारिवारिक लाभ
पांडू, पलामू : प्रखंड के पांडू पंचायत के मृत वार्ड सदस्य रामप्यारी राम के आश्रित पुत्र फुलेंद्र राम
By Edited By: Published: Sat, 18 Oct 2014 01:14 AM (IST)Updated: Sat, 18 Oct 2014 01:14 AM (IST)
पांडू, पलामू : प्रखंड के पांडू पंचायत के मृत वार्ड सदस्य रामप्यारी राम के आश्रित पुत्र फुलेंद्र राम को शुक्रवार को पारिवारिक लाभ की राशि दी गई। बीडीओ मनोरंजन कुमार ने इसके तहत 10 हजार रुपये का चेक दिया। मौके पर बीडीओ ने कहा कि पारिवारिक लाभ का शेष 10 हजार रुपये कागजी कार्रवाई के बाद दी जाएगी। मुखिया शोभा देवी ने वार्ड सदस्य के क्रियाकर्म के लिए 50 किलो चावल व उप मुखिया गोपाल पाठक व वार्ड सदस्यों ने मिलकर एक क्विंटल गेहूं परिजनों को उपलब्ध कराने की बात कही। मालूम हो कि पांच दिन पूर्व लकवा से वार्ड सदस्य राम प्यारी राम की मौत हो गई थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें