मानवाधिकार के दायरे में कार्य करे पुलिस : एसपी
मेदिनीनगर : पुलिस अपने दैनिक कार्यो को मानवाधिकार के दायरे में रख कर काम करे। कांडो के अनुसंधान में
मेदिनीनगर : पुलिस अपने दैनिक कार्यो को मानवाधिकार के दायरे में रख कर काम करे। कांडो के अनुसंधान में हम अगर वैज्ञानिक पद्वति का प्रयोग करेंगे तो इससे मानव अधिकार के हनन की संभावना कम हो जाएगी।
उक्त बातें पुलिस अधीक्षक वाईएस रमेश ने कहीं। वे बुधवार को स्थानीय पुलिस केंद्र में आयोजित वाद विवाद प्रतियोगिता को संबोधित कर रहे थे। इस प्रतियोगिता में एक पक्ष अपराधियों या नक्सलियों से टार्चर के खिलाफ था। इनका कहना था कि अगर हम अच्छे व्यवहार व प्यार से इनके साथ पेश आएंगे तो इनसे बहुत सी जानकारी मिल सकती है। वहीं दूसरे पक्ष ने पुलिस के लिए मानव अधिकार की वकालत की। इस पक्ष का कहना था कि जो अपराधी किसी की हत्या कर आया है वह प्यार व आसानी से राज नहीं उगल सकता। प्रतियोगिता में एसपी के साथ बतौर निर्णायक पुलिस उपाधीक्षक अजय कुमार उपस्थित थे। इसमें पलामू जिला से प्रशिक्षु डीएसपी पवन कुमार, संजीव कुमार व रेहला थाना के एएसआइ रणविजय सिंह शामिल हुए। वहीं लातेहार जिले से महुआडांड़ एसडीपीओ राहुल देवबड़ाई, एसआइ वेंकटेश कुमार व गढ़वा जिले से एसआइ नरेश कुमार यादव ने भाग लिया। निर्णायक मंडली वाद-विवाद से निकले निष्कर्षो को प्रदेश मुख्यालय भेजा जाएगी।