बंदी से पलामू के जनजीवन पर लगा ब्रेक
पलामू : भाकपा माओवादी का सोमवार को बंद पलामू में असरदार रहा। इससे जनजीवन पर ब्रेक लग गया। रविवार को पीएलएफ आई की बंदी से लोग परेशान थे कि पुन:सोमवार को माओवादी बंदी से ग्रामीण क्षेत्रों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। कई प्रखंड मुख्यालयों की दुकानें व बैंक बंद रहे। जिला व प्रखंड मुख्यालयों से लंबी दूरी के यात्री वाहन नहीं चलीं। कई क्षेत्रों में पैट्रोल पंप बंद रहे। सरकारी स्कूल व कालेज समेत निजी विद्यालय खुले रहे।
बाक्स: नौडिहा दिखा व्यापक असर
नौडिहा, पलामू : भाकपा माओवादी बंदी का नौडिहा प्रखंड में खासा असर देखा गया। बंदी के कारण प्रखंड कार्यालय, बैंक, बाजार आदि बंद रहे। प्रखंड क्षेत्र के नामुदाग, सरईडीह, रबदा, खैरादोहर आदि जगहों की दुकानें भी बंद रही। बंदी के कारण बाहरी जानेवाली बसें स्टैंड में खड़ी रही। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दो दिनों तक लगातार बंदी के कारण बाहर जाने वाले लोग घरों में ही फंसे रहे। हाट बाजार भी सुनसान रहा।
बाक्स: पांडू में बंदी असरदार
पांडू, पलामू : माओवादियों के 24 घंटे आहुत बंद के कारण प्रखंड क्षेत्र की सभी दुकानें बंद रही। इस दौरान यात्री वाहन भी नहीं चले। बंदी के कारण प्रखंड क्षेत्र में एक भी कर्मी नहीं पहुंचे। वनांचल ग्रामीण बैंक ताला लटका रहा। इस कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इधर ऊंटारी रोड प्रखंड क्षेत्र में भी बंद पूरी तरह सफल रहा।
बाक्स:नावाबाजार रहा बंद
नावाबाजार: माओवादी बंदी के कारण प्रखंड मुख्यालय की दुकानें बंद रही। बंदी के कारण गाड़ियां नहीं चलीं। एनएच 98 पर सन्नाटा पसरा रहा। प्रखंड मुख्यालय की दुकानें भी बंद रही। गाड़ियों के नहीं चलने व दुकान बंद रहने के कारण त्योहार के दिनों में लोगों को खरीददारी के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ी।
बाक्स: छतरपुर, पलामू : माओवादी बंदी छतरपुर में खासा असर देखा गया। इस दौरान प्रखंड मुख्यालय समेत क्षेत्र व कस्बों की दुकान बंद रही। गाड़ियों के नहीं चलने के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। लगातार दो दिनों तक रही बंदी के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई।
बाक्स: सतबरवा में बंद का दिखा मिश्रित असर
सतबरवा, पलामू :सतबरवा में बंद का मिश्रित असर दिखा। गिने-चूने टेम्पू चले। जिउतिया पर्व को लेकर सतबरवा बाजार भीड-भाड़ कम रही। दुकानदार ग्राहक इंतजार करते रहे।
बाक्स: पांकी में बंदी रहा असरदार
पाकी, पलामू : प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के आहुत एकदिवसीय झारखंड बंद का क्षेत्र में खासा असर देखा गया। इस दौरान पाकी मुख्य बाजार समेत प्रखंड क्षेत्र के तेतराई, लोहरसी, सगालीम आदि क्षेत्रों में दूकानें बंद रही। इस कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। बंद के कारण पाकी से राची, मेदिनीनगर व चतरा तक चलनेवाली बसों का परिचालन पूर्णत: ठप रहा।