25 साल बनाम 5 साल का विकास देखे जनता: सुधा
पंडवा, पलामू : 25 साल बनाम पाच साल के विकास को जनता देखे। पाच साल में जनहित के जितने कार्य हुए, अभी तक के इतिहास में इतना काम नहीं हुआ है।
उक्त बातें पूर्व मंत्री सह विधायक सुधा चौधरी ने कहीं। वे शनिवार को पाटन के सिक्की कला में 24 लाख की लागत से बनने वाला स्वास्थ्य उपकेंद्र शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रही थीं। कहा कि पूर्व के जनप्रतिनिधियों ने क्या किया है, जनता बेहतर जानती है। पूर्व में विकास कुछ खास लोगों तक ही सीमित था। श्रीमति चौधरी ने कहा कि अस्पताल बन जाने से लोगों को छोटी-छोटी बीमारी के लिए मेदिनीनगर नहीं जाना पड़ेगा। जनता की मूलभूत सुविधाओं के लिए वे सक्त्रियता के साथ काम कर रही हैं। क्षेत्र में सिंचाई योजनाओं के लिए भी कार्य शुरू है। जल्द ही परिणाम दिखेगा। उन्होंने विकास के आधार पर वोट करने का आह्वान किया। समारोह की अध्यक्षता मेराल पंचायत की मुखिया सुनिता देवी ने की। मौके पर सहायक अभियंता संजय सिंह समेत जितेंद्र तिवारी, सुरेंद्र मेहता अनिरूद्व मेहता, अरूण मेहता, चंद्रदेव सिंह, दिलीप मेहता सहित कई लोग उपस्थित थे।