संस्कृति व संस्कार की रक्षा जरूरी : कृष्णा
चैनपुर, पलामू : पलामू वरिष्ठ नागरिक समिति की बैठक रविवार को चैनपुर स्थित नमित शिक्षांजलि पुस्तकालय में हुई। इसमें देश में कायम भ्रष्टाचार व चारित्रिक पतन कारण व निवारण विषय पर चर्चा हुई। समिति के अध्यक्ष कृष्णा प्रसाद सोनी ने कहा कि संस्कृति व संस्कार ही किसी राष्ट्र का स्तंभ होता है। युवा संस्कार व नैतिकता खोते जा रहे हैं। अच्छे नेता प्रशासक व मार्गदर्शक की कमी है। हमें इसे सुधारना होगा। वहीं लक्ष्मी प्रसाद ने कहा कि अच्छा आचरण व शिक्षा मानव जीवन की संजीवनी बूटी है। इससे जीवन का अंधकार दूर होता है। इसके अलावे अवध बिहारी प्रसाद ने अनुशासन व नैतिकता को जीवन में उतारने की बात कही। रामचंद्र दास ने सद आचरण बिना ज्ञान भार-मात्र है। मानव जीवन में अच्छे आचरण का काफी महत्व है। वरिष्ठों का सम्मान सद आचरण ही जीवन का मूल मंत्र है। मौके पर जगरनाथ तिवारी, अयोध्या प्रसाद, कुज बिजारी प्रसाद, नारायण प्रसाद, मोहन चौधरी, डा. एचएन गुप्ता, जनेश्वर सोनी, रामनाथ राम आदि ने विचार व्यक्त किया।