स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक संघ गठित
By Edited By: Published: Sun, 31 Aug 2014 07:34 PM (IST)Updated: Sun, 31 Aug 2014 07:34 PM (IST)
मेदिनीनगर : जिला स्तरीय स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक संघ का गठन रविवार को स्थानीय केजी प्लस टू उवि में किया गया। इसमें सर्वसम्मति से आशीष कुमार दुबे को अध्यक्ष व राकेश कुमार यादव को सचिव बनाया गया। वहीं रामदयाल कुशवाहा को उपाध्यक्ष, अक्षय कुमार दुबे को कोषाध्यक्ष व विनय कुमार चौबे को प्रवक्ता चुना गया है। मौके पर प्रमंडलीय अध्यक्ष विश्व विजय सिंह, उपाध्यक्ष धर्मेद्र कुमार, सचिव राम प्रकाश शर्मा, कोषाध्यक्ष पुरूषोत्तम पाठक व प्रवक्ता नीरज कुमार आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें