विस चुनाव में बनाएंगे नया इतिहास
By Edited By: Published: Sun, 31 Aug 2014 06:54 PM (IST)Updated: Sun, 31 Aug 2014 06:54 PM (IST)
विश्रामपुर,पलामू : युवा काग्रेसी नेता अजय कुमार दुबे ने रविवार को प्रेसवार्ता में कहा कि काग्रेस पार्टी विश्रामपुर में पहचान की मुहताज नहीं है। लगातार कार्यकर्ताओं की ओर से मिल रहे समर्थन से विधान सभा चुनाव में एक नया इतिहास बनाएंगे। विश्रामपुर विधान सभा क्षेत्र की सेवा करना एक मात्र उद्देश्य है। मौके पर संतोष कुमार चौबे, श्यामनारायण चौबे, प्रखंड अध्यक्ष रामचंद्र दीक्षित, प्रेमशकर दुबे, राजेश्वर केशरी, सुनील पाडेय, जमील खान, जैनुल खान, सुरेंद्र दुबे, ललित चौबे, इलियास अंसारी सहित कई काग्रेसी मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें