उदय पासवान पाकी के उप प्रमुख निर्वाचित
पाकी, पलामू : स्थानीय प्रखंड सभागार में मंगलवार को उप प्रमुख पद के लिए चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव में उप प्रमुख पद के लिए दो प्रत्याशी पंसस उदय कुमार पासवान व सुरेंद्र कुमार ने नामांकन किया। सुबह 11 बजे शुरू हुई निर्वाचन प्रक्रिया में सगालीम पंसस उदय कुमार पासवान ने निकटतम प्रतिद्वंदी सुरेंद्र कुमार को सात मतों से पराजित कर दिया। सबसे पहले सगालीम पंचायत के पंसस उदय कुमार पासवान व उसके बाद ढुब पंचायत के पंसस सुरेंद्र कुमार ने नामाकन पत्र दाखिल किया।
नामाकन पत्रों की जाच के बाद उम्मीदवारों को नाम वापसी के लिए समय दिया गया। अंत तक नामांकन वापस नहीं लेने पर मतदान कराने की घोषणा की गई। मतदान में प्रखंड क्षेत्र के सभी 24 सदस्य शामिल हुए। मतगणना के बाद निर्वाचन पदाधिकारी सह सदर एसडीओ सुरेंद्र कुमार वर्मा ने उदय कुमार पासवान को विजयी घोषित किया। उदय कुमार पासवान को 15 व सुरेंद्र कुमार को आठ मत प्राप्त हुए। एक मत रद्द घोषित किया गया। मौके पर प्रमुख तरन्नुम शाही, पंसस साकेत कुंवर, लीला वर्मा, अनिता देवी, सरीता देवी, द्रौपदी देवी, रेशमा खातून, शाह खालिद, पंकज चौरसिया, उर्मिला देवी, खादिम मिया, शकर प्रसाद, श्रवण रजक, भोला पासवान समेत सभी पंसस उपस्थित थे।
---
नवनिर्वाचित उपप्रमुख का निकला विजय जुलूस
पाकी पलामू : पाकी उप प्रमुख का चुनाव जीतने के बाद उदय पासवान ने अपने समर्थकों के साथ पाकी में विजय जुलूस निकाला। पाकी प्रखंड कार्यालय से शुरू हुआ यह विजय जुलूस पाकी के कई चौक चौराहों में भ्रमण किया। जुलूस मे प्रमुख तरन्नूम शाही, शाह खालिद, खादिम अंसारी, नवल सिंह, कैलाश कुमार सुरेंद्र कुमार, रामनरेश सिंह सहित कई लोग शामिल थे।
-
दिलीप के निधन के बाद रिक्त हुआ था पद
पाकी,पलामू : उप प्रमुख दिलीप प्रसाद की सड़क हादसे में हुई मौत के बाद से अब तक यह पद रिक्त पड़ा था। पाकी पूर्वी पंचायत से निर्वाचित हुए पंसस दिलीप प्रसाद सन 2010 मे मेदनीनगर षादी समारोह मे जा रहे थे। इसी बीच पाकी-मेदनीनगर पथ के पाकी थाना क्षेत्र के बसडीहा गाव स्थित सोनरे नदी पुल के समीप पलट गई थी। उप प्रमुख दिलीप स्वयं ही बोलेरो चला रहे थे। बोलेरो पलटने के बाद उससे दबकर दिलीप की मौत हो गई थी। तब से लेकर अब तक पाकी उपप्रमुख का पद खाली पड़ा था।
-
पंसस का नहीं हुआ है चुनाव
पाकी,पलामू : सड़क हादसे मे हुई पंसस दिलीप प्रसाद के मौत के बाद से पाकी पूर्वी पंचायत मे पंसस का पद रिक्त है। पाकी पूर्वी पंचायत मे पंसस का चुनाव अब तक कराने मे प्रशासन विफल रहा है। बीते तीन सालों से पाकी पंसस का पद रिक्त पड़ा होने के बावजूद चुनाव नहीं कराया जाना प्रशासनिक पदाधिकारियों पर सवालिया निशान खड़ा करता है।