अगले माह से झामुमो चला आपके द्वार कार्यक्रम का होगा आयोजन
हरिहरगंज, पलामू : झारखंड मुक्ति मोर्चा के सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को प्रखंड अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह के आवास पर हुई। इसमें संगठन की मजबूती व विस्तार पर चर्चा हुई। पार्टी के वरीय नेता आरसी मेहता कहा कि झारखंड निर्माण में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की भूमिका को भुलाया नहीं जा सकता। झामुमो के नेतृत्व में ही स्वस्थ झारखंड विकसित झारखंड का सपना पूरा हो सकता है। उन्होंने अगले माह से प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में झामुमो चला आपके द्वार कार्यक्रम चलाने की बात कही। मौके पर हरिहरगंज मुखिया संघ अध्यक्ष उमेश साव, हुसैनाबाद प्रखंड अध्यक्ष रमेश राम, हैदरनगर प्रखंड अध्यक्ष मो.शरफुद्दीन, मोहम्मदगंज प्रखंड अध्यक्ष सुरेश पासवान, नौशाद अहमद, इसराइल अंसारी, रियाजुद्दीन अंसारी, शाहिद हुसैन, धनंजय सिंह, रवींद्र कुमार रवि, रामपुकार सिंह, मो.शकील, सीताराम सिंह, भोला शर्मा, संजय प्रसाद, उमेश्वर पासवान समेत कई लोग उपस्थित थे।