भगवान शिव का जलाभिषेक
By Edited By: Published: Tue, 22 Jul 2014 02:30 AM (IST)Updated: Tue, 22 Jul 2014 02:30 AM (IST)
चैनपुर, पलामू : सावान माह की दूसरी सोमवारी पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान की विधिवत पूजा अर्चना की व विल्व पत्र चढ़ाकर मनोकामना पूर्ति का वरदान मांगा। ब्रम्ह मुहूर्त से ही मंदिरों में घंटा, घड़ीयाल व शंखध्वनी की गूंज सुनाई देने लगी। लोग स्नान ध्यान कर मंदिरों में पहुंचकर जलाभिषेक करते देखे गए। हर-हर महादेव व बोलबम के नारे लगते रहे। पूजा अर्चना का कार्य सायंकाल तक जारी रहा। बड़ी संख्या की पूजा की। इधर पूरे दिन मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिर की घंटीया बजती रही। प्रखंड के शाहपुर, चैनपुर, रामगढ़, सलतुआ, हरिनामांड़, चोटहंसा, पूर्वडीहा, रामपुर सहित पूरे इलाके में सोमवारी पूजा की धूम रही।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें