लेवी वसूली में हुई सुनील की हत्या
By Edited By: Published: Tue, 22 Jul 2014 02:28 AM (IST)Updated: Tue, 22 Jul 2014 02:28 AM (IST)
सगालिम, पलामू : पांकी थाना क्षेत्र के बंसडीहा निवासी सुनील राम कि हत्या लेवी वसूली के कारण हुई है। बताया जाता हे कि सुनील राम पीएलएफआइ नक्सली संगठन से जुड़ा हुआ था। वह फिलहाल नक्सली संगठन छोड़ विभिन्न नक्सली संगठन के नाम पर लेवी वसूलने का काम करता था। कई नक्सली संगठनों ने उसे चेतावनी भी दी थी।
पांकी थाना प्रभारी नागेश्वर रजक ने कहा कि सुनील का अपराधी रिकार्ड रहा है। ग्रामीणों की आशंका है कि सुनील की हत्या किसी नक्सली संगठन ने ही की है। मालूम हो कि रविवार की सुबह 22 वर्षीय सुनील का शव सरईया धर्मशाला के निकट बरामद हुआ था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें