मारपीट में तीन घायल
हुसैनाबाद, पलामू : नगरपंचायत के कुर्मी मुहल्ला में हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में मो. मेराज, मो.अली व खुर्शीद शामिल हैं। इन तीनों को कुर्मीटोला के लोगों ने पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना का कारण दो दिन पूर्व हुए झगड़े का प्रतिशोध बताया जाता है। नबीनगर से आने के क्रम में मो. मेराज की साईकिल से धक्का लगने से कुर्मी टोला के कई लोगों ने उसे पीट दिया था। इसके प्रतिशोध में मेराज के परिजनों ने शुक्रवार की देर शाम कुर्मीटोला पहुंचकर मारपीट करना शुरू कर दिया। इससे आक्रोशित मुहल्लेवासियों ने खुर्शीद, मेराज व मो.अली को की जमकर पिटाई कर दी। इसमें खुर्शीद गंभीर रूप से घायल हो गया। खुर्शीद का ईलाज हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे मेदिनीनगर सदर अस्पताल रेफ र कर दिया है। खुर्शीद के भाई मेराज ने नौ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें बोनी, प्रवीण कुमार, आशीष पासवान, रंजन चौधरी, मनोज कुमार, छोटू, घूरा, मनोज व शक्ति कुमार के नाम शामिल हैं। इसके अलावे दस अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले की गंभीरतापूर्वक छानबीन शुरू कर दी है।