चैता 22 को, कमेटी गठित
By Edited By: Published: Fri, 18 Apr 2014 11:44 PM (IST)Updated: Fri, 18 Apr 2014 11:44 PM (IST)
लेस्लीगंज, पलामू : लेस्लीगंज मध्य विद्यालय परिसर में 22 अप्रैल को चैता का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार को चैता आयोजन समिति गठित की गई। जिसमें संयोजक मंडली में शिवशंकर राम, कमेश यादव, सुरेंद्र शुक्ला, मंदीप तिवारी, शत्रुघ्न आजाद, अरविंद डीसिल्वा, मनीष यादव, सुधीर कुमार व कन्हाई सोनी को शामिल किया गया है। संयोजक मंडल के सदस्यों ने बताया कि चैता में बक्सर के मशहूर भोजपुरी कलाकार गोरखनाथ दूबे व तारकेश्वर सिंह के बीच मुकाबला होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उद्घाटनकर्ता क्षेत्रीय विधायक विदेश सिंह होंगे। कार्यक्रम को अंतिम रूप देने की तैयारी जारी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें