दो गुटों में मारपीट, दर्जनों घायल
विश्रामपुर,पलामू : बसना गांव में शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। इसमें करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं। इनमें से चार लोग गंभीर हैं। बताया जाता है कि एक गुट खेत में लगी अरहर की फसल काट रहा था। दूसरे गुट के लोग वहां पहुंच गए। इसके बाद दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। जख्मी लोगों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। घटना में एक गुट के जयप्रकाश पांडेय,अरुण पांडेय,सौरभ पांडेय आदि व दूसरे गुट के अरुण कुमार महतो, कमलेश महतो, मोहित महता आदि घायल हैं। इसमें अरुण को ज्यादा चोटें आई हैं। एक-दूसरे के खिलाफ विश्रामपुर थाना में मामला दर्ज कराया है।
-----------------------
फसल काटने को लेकर हुई मारपीट जमीनी विवाद से जुड़ा है। यह जमीन विवाद न्यायालय में लंबित है। दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामले की उच्चस्तरीय जाच की जा रही है। साथ ही, वरीय पदाधिकारी को भी अवगत कराया गया है। : व्यास राम, थाना प्रभारी, विश्रामपुर, पलामू,