आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ले रहीं लड़कियां
संवाद सूत्र, लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) : राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत विद्यालय में अध्ययनर
संवाद सूत्र, लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) : राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत विद्यालय में अध्ययनरत लड़कियों को आत्मरक्षा के त्रैमासिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसको लेकर बुधवार को प्लस टू उच्च विद्यालय में शिविर का आयोजन किया गया। उक्त प्रशिक्षण में प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, प्लस टू उच्च विद्यालय एवं मॉडल विद्यालय की छात्राओं को योग शिक्षक संजय कुमार शुक्ला के द्वारा प्रशिक्षित किया जा रहा है। शुक्ला ने बताया कि आज की दौर में आत्मरक्षा का गुर सीखना सभी को जरूरी है। उन्होंने बताया कि त्रैमासिक प्रशिक्षण के दौरान विद्यालय के सभी बालिकाओं को फाइ¨टग स्टाइल, कराटा स्टाइल प्रहार से बचने का गुर सिखाया जाएगा। उन्हें बताया जाएगा कि बिना हथियार कौन सी जगह प्रहार करने से होनेवाले प्रभाव सहित
आसन प्राणायाम मुद्रा अन्य की पूर्ण जानकारी दी जा रही है। इस मौके पर प्राध्यापक नागेंद्र झा, गोपलानंद शुक्ल, एलिसा मरांडी उपस्थित थी।