संगठन चुनाव में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी : राघवेंद्र
पाकुड़ : स्थानीय कांग्रेस भवन में सोमवार को कांग्रेस पार्टी की बैठक हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उदय लख
पाकुड़ : स्थानीय कांग्रेस भवन में सोमवार को कांग्रेस पार्टी की बैठक हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उदय लखवानी ने की। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि डीआरओ राघवेंद्र प्रताप ¨सह, क्षेत्रीय विधायक आलमगीर आलम एवं दुमका जिलाध्यक्ष श्यामल किशोर ¨सह शामिल हुए। बैठक में कांग्रेस पार्टी के विभिन्न पदों के लिए होने वाली चुनाव प्रक्रिया की जानकारी दी गयी।
डीआरओ राघवेन्द्र ने विभिन्न पदों के लिए होने वाली चुनाव की विस्तृत जानकारी दी। डीआरओ ने बताया कि आगामी 7 से 20 अगस्त तक बूथ कमेटी का चुनाव होगा। 21 अगस्त से 4 सितंबर तक प्रखंड अध्यक्ष एवं 5 से 15 सितंबर तक जिलाध्यक्ष व कार्यकारिणी का चुनाव होना तय हुआ है। डीआरओ ने कहा कि चुनाव में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी। संगठन के सभी चुनाव डीआरओ व बीआरओ की उपस्थिति में संपन्न होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आलाकमान की सोच है कि चुनाव में पूरी पारदर्शिता बरती जाए। बैठक में प्रखंड अध्यक्ष अफजल हुसैन, प्रवक्ता मुख्तार हुसैन, मीडिया प्रभारी संतु चौधरी, नूरवक्त, अली अकबर, मो. शमीम, मंसारुल, विनय शंकर ¨सह, महबूब आलम, राजू डोकानिया, आसेफा बीबी सहित अन्य उपस्थित थे।