युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका
महेशपुर(पाकुड़) : थाना क्षेत्र के सोहबिल गांव स्थित एक आम बगान से पुलिस ने मंगलवार की रात करीब 1 बजे
महेशपुर(पाकुड़) : थाना क्षेत्र के सोहबिल गांव स्थित एक आम बगान से पुलिस ने मंगलवार की रात करीब 1 बजे रिजवान शेख (20) का शव बरामद किया है। मृतक के भाई मोजबेल शेख ने हत्या की आशंका जाहिर की है। उन्होंने गांव के ही मुसबिल शेख व उनकी पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक के भाई मोजबेल ने बताया कि मंगलवार की दोपहर रिजवान खाना खाकर घर से निकला था। इसके बाद वह देर रात तक घर वापस नहीं लौटा। रात में खोजबीन करने पर भी वह कहीं नहीं मिला। बाद में देखा गया कि आम बगान में एक व्यक्ति कंधे में शव लेकर जा रहा है। शव ले जाते देख उसने हो-हल्ला शुरू किया। इसी बीच वह व्यक्ति शव को छोड़कर भाग निकला। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने कुछ ग्रामीणों के इशारे पर मुसबिल शेख के घर में छापेमारी की गयी। परंतु मुसबिल व उनकी पत्नी दोनों ही घर से गायब थे। इधर, शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस उपाधीक्षक नवनीत हेम्ब्रम व थाना प्रभारी विमल कुमार ¨सह ने बुधवार को घटना स्थल पहुंच मामले की छानबीन की। पुलिस उपाधीक्षक ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि जांच के बाद पता चल पाएगा कि मामला हत्या की है या आत्म हत्या की। पुलिस आरोपी का पता लगाने में जट गई है। जल्द ही मामले का उद्भेदन किया जाएगा।