धूमधाम से हुई मां विपत्तारिणी की पूजा
पाकुड़ : जिला मुख्यालय व आस पास के क्षेत्रों में मंगलवार को मां विपत्तारिणी की पूजा धूमधाम से की गई।
पाकुड़ : जिला मुख्यालय व आस पास के क्षेत्रों में मंगलवार को मां विपत्तारिणी की पूजा धूमधाम से की गई। शहर के राजापाड़ा स्थित ¨सहवाहिनी मंदिर में पुजारी तरुण पाण्डेय ने मां विपत्तारिणी की पूजा अर्चना किया। मां की पूजा में महिला भक्तों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। बंगाली समाज में मां विपतारिणी की पूजा का विशेष महत्तव है। सुख समृद्धि की कामना के लिए पूजा का आयोजन किया जाता है।
महेशपुर : महेशपुर के ठाकुरबाड़ी में मां विपत्तारिणी की पूजा अर्चना की गयी। यह पूजा बंगाली समाज में काफी महत्वपूर्ण है, यह पूजा अपने घर से विपत्ति को भगाने, घर में शुख शांति समृद्धि बनाये रखने के लिए किया जाता है।
लिट्टीपाड़ा: सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर में मंगलवार को मां विपत्तारिणी की प्रतिमा स्थापित कर सभी महिलाओं ने पूजा अर्चना कर परिवार की सुख-शांति की कामना की। पंडित लालू चक्रवर्ती के अगुवाई में महिलाओं ने पूजा के लिए 13 प्रकार के फल, फूल व मिठाई तथा दुबड़ी घास का चढ़ावा चढ़ाया।