गर्मी में बढ़ी मटके की मांग
महेशपुर (पाकुड़) : गर्मी बढ़ने के साथ बिजली ने लोगों का साथ देना छोड़ दिया है। ऐसे में आम लोगों के सा
By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Apr 2017 07:54 PM (IST)Updated: Mon, 24 Apr 2017 07:54 PM (IST)
महेशपुर (पाकुड़) : गर्मी बढ़ने के साथ बिजली ने लोगों का साथ देना छोड़ दिया है। ऐसे में आम लोगों के साथ संभ्रांत लोग भी ठंडा पानी के लिए मटके पर निर्भर रहने लगे है। इस कारण मटकों की मांग बढ़ गई है। ग्रामीण विष्णु मंडल, गंगा गुप्ता, गौतम भगत, प्रह्लाद भंडारी ने बताया कि मटकों में रखा पानी ठंडा रहता है। प्रखंड क्षेत्र के लोग फ्रिज की पानी के बजाए मटके के पानी पीना अधिक पसंद करते हैं। उन्होंने बताया कि जो मटका पहले 20 से 30 रुपये में मिलता थाअब उसकी कीमत 50 से 100 रुपये तक हो गई है। मटका विक्रेता बालियापात्रा निवासी शंकर पाल ने बताया कि इस बार गर्मी जल्दी शुरू हो गई है। इससे लोग भारी संख्या में मटका खरीदने आ रहे हैं। इससे उनकी आमदनी भी बढ़ गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें