महेशपुर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म
संवाद सूत्र, महेशपुर : थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात करीब 9 बजे एक 13 वर्षीया नाबालिग
By Edited By: Published: Mon, 16 Jan 2017 06:41 PM (IST)Updated: Mon, 16 Jan 2017 06:41 PM (IST)
संवाद सूत्र, महेशपुर : थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात करीब 9 बजे एक 13 वर्षीया नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने महेशपुर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है। प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी। पीड़िता ने बताया कि रात करीब 9 बजे घर के नजदीक स्थित तालाब में शौच के लिए गयी थी। इसी दौरान दमदमा गांव निवासी आसमान शेख ने रूकने का आवाज दी। युवती अपने घर की तरफ जाने लगी। इसी बीच आसमान ने उसे पकड़कर दुष्कर्म की। पीड़िता के परिजनों के पहुंचते ही युवक भाग निकला। थाना प्रभारी बीके ¨सह ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उसके बाद ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें